जैथरा में बालश्रम के खिलाफ चला संयुक्त अभियान, दो बच्चे रेस्क्यू, दुकानदारों पर कार्रवाई

 जैथरा में बालश्रम के खिलाफ चला संयुक्त अभियान, दो बच्चे रेस्क्यू, दुकानदारों पर कार्रवाई

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा: राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के निर्देश पर एटा जनपद में चलाए जा रहे विशेष बालश्रम विरोधी अभियान के अंतर्गत आज जैथरा कस्बे में बड़े पैमाने पर चेकिंग व जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) व नोडल अधिकारी एएचटी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।

अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक एएचटी/एसजेपीयू श्री अनिल कुमार सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी श्री राजबाबू, चाइल्ड हेल्पलाइन कोऑर्डिनेटर श्रीमती ज्योति शर्मा, थाना जैथरा पुलिस एवं अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन में मुख्य बिंदु:

शिवा मेडिकल स्टोर, मुकेश ऑटो पार्ट्स, और अवनीश ऑटो रिपेयरिंग सेंटर की जांच।

दो बच्चों को बालश्रम से मुक्त कर रेस्क्यू किया गया।

दुकानदारों पर चालान कर विधिक कार्यवाही की गई।

बच्चों को सरकार की योजनाओं और उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।

जनजागरूकता अभियान में शामिल गतिविधियाँ:

बस स्टैंड, होटल, ढाबों, चौराहों व बाजारों में पोस्टर व बैनर के माध्यम से जागरूकता।

1098, 108, 112, 1076, 181 जैसे टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि दोबारा बालश्रम मिला तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

प्रभारी निरीक्षक श्री अनिल कुमार सिंह की अपील:

“बच्चों को शिक्षा से जोड़ें, स्कूल भेजें और उनके उज्जवल भविष्य का निर्माण करें। बालश्रम से मुक्त कर बचपन बचाएं।”

यह अभियान बालश्रम, बाल तस्करी और भिक्षावृत्ति जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध एक सख्त कदम माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें नगली साहिब तीर्थ धाम से पधारीं बाई जी महाराज ने दिए प्रवचन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें