पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे एएसपी (पश्चिमी) बृजनन्दन राय, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय एवं सी.आर.ओ. प्रतापगढ़ ने थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित प्रताप बहादुर इंटर कॉलेज, कटरा रोड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान तैनात पुलिस कर्मियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा अभ्यर्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
ये भी पढ़ें कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में सुनी गईं आम जनता की समस्याएं












