स्वच्छता अभियान से लोगों को किया गया जागरूक, प्लास्टिक मुक्त वातावरण का दिया संदेश

स्वच्छता अभियान से लोगों को किया गया जागरूक, प्लास्टिक मुक्त वातावरण का दिया संदेश। 

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज जनपद की नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के विभिन्न वार्डों में विशेष स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नागरिकों को साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण, प्लास्टिक अपशिष्ट के दुष्प्रभावों तथा स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने लोगों से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। अभियान के दौरान वार्डों में सफाई कार्य भी कराया गया तथा स्वच्छ शहर-स्वस्थ नागरिक का संदेश दिया गया।

ये भी पढ़ें 12 साल की उपलब्धियों का संदेश, तुलसी सदन में जनप्रतिनिधियों ने चिकित्सकों से किया सीधा संवाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें