गैंगस्टर एक्ट में 14.30 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क, गैंग लीडर ‘मस्सन’ और सदस्य ‘अलीम उर्फ मोनू’ पर बड़ी कार्रवाई।

गैंगस्टर एक्ट में 14.30 लाख की अवैध संपत्ति कुर्क, गैंग लीडर ‘मस्सन’ और सदस्य ‘अलीम उर्फ मोनू’ पर बड़ी कार्रवाई।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के तहत सक्रिय गैंग लीडर मस्सन और गैंग सदस्य अलीम उर्फ मोनू की कुल ₹14.30 लाख मूल्य की अवैध चल संपत्ति कुर्क कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में एक स्कॉर्पियो, यामाहा R15 बाइक और रॉयल एनफील्ड 350 मोटरसाइकिल को जब्त किया गया।पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत दर्जनों गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। अधिकारियों का कहना है कि अपराध से अर्जित अवैध संपत्तियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

कुल कुर्क संपत्ति: ₹14,30,000

अपराध से कमाई गई संपत्ति अब सुरक्षित नहीं, अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है।

ये भी पढ़ें स्वच्छता अभियान से लोगों को किया गया जागरूक, प्लास्टिक मुक्त वातावरण का दिया संदेश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें