गुरुवार भस्मा आरती दर्शन। बाबा महाकालेश्वर का आज ड्राई फ्रूट्स से भव्य श्रृंगार किया गया।

गुरुवार भस्मा आरती दर्शन। बाबा महाकालेश्वर का आज ड्राई फ्रूट्स से भव्य श्रृंगार किया गया। 

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।

आज भव्य परमा एकादशी के अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। सुबह 4:00 बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडित पुजारीयो द्वारा भस्मा आरती के पश्चात भांग और ड्राई फ्रूट्स एवं फूलों से सजाया गया बाबा महाकाल का स्वरूप। गर्भ ग्रह में विराजित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन अर्चन किया गया। इसके पश्चात बाबा का दूध, दही, जल, शहद,शंकर, और फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक किया गया। भस्मा आरती में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। मान्यता है कि भस्मार्केट होने के बाद बाबा महाकाल, निराकार से साकार एवं अनेक रूपों में विशेष दर्शन देते हैं। दूर से आए अन्य श्रद्धालु यहां एकादशी पर साबूदाने की खीर एवं खिचड़ी जिसकी जो श्रद्धा होती है वह यहां बाबा को भोग लगाकर प्रसाद के रूप में बाटते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें