‎प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही का आरोप, वार्ड बॉय के गायब रहने से मरीज परेशान

‎प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही का आरोप, वार्ड बॉय के गायब रहने से मरीज परेशान।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि वार्ड बॉय के ड्यूटी से गायब रहने के कारण मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।अस्पताल में अव्यवस्था और कर्मचारियों की अनुपस्थिति से इलाज व्यवस्था प्रभावित होने की शिकायतें सामने आई हैं।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और शिकायतों में अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को दिखाया जा रहा है, जिससे लोगों में नाराज़गी बढ़ गई है।मरीजों के परिजनों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर वार्ड स्टाफ उपलब्ध नहीं रहता, जिससे उपचार और अन्य आवश्यक सेवाओं में देरी होती है।मामले के वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

ये भी पढ़ें तुलसी सदन में जनसंपर्क कार्यक्रम, व्यापारियों-उद्यमियों से सीधा संवाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें