तुलसी सदन (हदीहाल) का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए सख्त निर्देश।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 11 जून 2026। आज तुलसी सदन (हदीहाल) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका श्री राकेश कुमार को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा आवश्यक कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित व्यवस्थाओं में सुधार, स्वच्छता बनाए रखने तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही निर्देशित किया गया कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज में बड़ी लापरवाही का आरोप, वार्ड बॉय के गायब रहने से मरीज परेशान












