तुलसी सदन हादी हॉल में उद्यमियों और व्यापारियों से हुआ सीधा संवाद

तुलसी सदन हादी हॉल में उद्यमियों और व्यापारियों से हुआ सीधा संवाद।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़। केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तुलसी सदन (हादी हॉल) में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा आयोजित संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, उद्यमियों, व्यापारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम में उद्यमियों, व्यवसायियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य, जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, जिला अध्यक्ष व्यापार मंडल मंजीत छावड़ा, राजेन्द्र केसरवानी, समाजसेवी रोशन लाल उमर वैश्य, उपायुक्त उद्योग एस.एस. रावत सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उद्योग एवं व्यापार से जुड़ी पहल तथा उद्यमिता विकास के अवसरों को जन-जन तक पहुंचाना रहा। उपस्थित लोगों ने विकास एवं रोजगार सृजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार भी साझा किए।

ये भी पढ़ें तुलसी सदन (हदीहाल) का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए सख्त निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें