तुलसी सदन में जनसंपर्क कार्यक्रम, व्यापारियों-उद्यमियों से सीधा संवाद।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 11 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तुलसी सदन (हादीहाल) में विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने व्यापारियों, उद्यमियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की।संवाद कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों ने अपने सुझाव एवं समस्याएं भी अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क और जनजागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर प्रतापगढ़ के तुलसी सदन में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम में व्यापारियों, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश












