पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस कार्यालय में गुरुवार को आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर ने आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी एवं परिणामोन्मुख निस्तारण किया जाए, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय तथा क्षेत्राधिकारी लाइन शिव नारायण वैस भी उपस्थित रहे।जनसुनवाई में त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच पर विशेष जोर देते हुए पुलिस प्रशासन ने आमजन को न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
ये भी पढ़ें केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जूडापुर में चला विशेष स्वच्छता अभियान












