कुंडा बाईपास पर वोल्वो बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर मौत

कुंडा बाईपास पर वोल्वो बस और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, चालक की मौके पर मौत

जिला संवाददाता: अमित शुक्ला  कुंडा, प्रतापगढ़।‌ कुंडा बाईपास स्थित मौली गांव के पास गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक भीषण सड़क हादसे में वोल्वो बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस का कंडक्टर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा प्रयागराज की ओर से आ रही वोल्वो बस और एक ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर के कारण हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

सूचना मिलने पर कुंडा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल कंडक्टर को उपचार के लिए कुंडा अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। वहीं, मृतक बस चालक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के बाद कुछ समय तक बाईपास मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।

ये भी पढ़ें बच्चों के हाथ में मोबाइल सुविधा नहीं, भविष्य के लिए गंभीर चुनौती

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें