शिवपुरम शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की जुटी भारी भीड़  जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

शिवपुरम शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की जुटी भारी भीड़

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर शिवपुरम शिव मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा स्थल पर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है।

कथा के आयोजकों ने कुंडा नगर एवं आसपास के क्षेत्र के सभी सनातन धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर भगवान की दिव्य लीलाओं का रसपान करने और अपने जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भरने का आग्रह किया है। आयोजकों का कहना है कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक महोत्सव है।

श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे स्वयं कथा में उपस्थित होने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी कथा स्थल तक लेकर आएं, ताकि अधिक से अधिक लोग भगवान की अमृतमयी कथा का लाभ प्राप्त कर सकें।

कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक पुनीत महाराज द्वारा किया जा रहा है। वहीं आयोजन की व्यवस्था शिवपुरम शिव मंदिर के प्रधान पुजारी एवं मंदिर समिति के सहयोग से संचालित की जा रही है।

आयोजकों के अनुसार पुरुषोत्तम मास में आयोजित यह कथा श्रद्धालुओं के लिए दुर्लभ आध्यात्मिक अवसर है, जिसका लाभ उठाकर भक्त अपने जीवन को सार्थक और आनंदमय बना सकते हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें