थाना बाघराय पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता: बृजेंद्र शर्मा

थाना बाघराय पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बाघराय पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 01 वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तार अभियुक्त

भगेलू उर्फ वीरेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय सीताराम विश्वकर्मा, उम्र लगभग 50 वर्ष।

संबंधित मामला

माननीय न्यायालय एससी/एसटी स्पेशल कोर्ट से निर्गत सम्मन केस संख्या 1296/2024, धारा 323, 504, 506, 427 भादवि से संबंधित वारंट के आधार पर गिरफ्तारी की गई।

गिरफ्तारी की कार्यवाही

उपनिरीक्षक विनीत कुमार यादव एवं हमराह आरक्षी यादवेन्द्र यादव द्वितीय द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित वारंटियों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम

उ0नि0 विनीत कुमार यादव

रि0का0 यादवेन्द्र यादव द्वितीय

थाना बाघराय, जनपद प्रतापगढ़

दैनिक चक्र न्यूज़

सत्य के साथ, हर खबर आपके पास 📰

ये भी पढ़ें शिवपुरम शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, श्रद्धालुओं की जुटी भारी भीड़  जिला संवाददाता अमित शुक्ला 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें