लालगंज नगर पंचायत: नव निर्मित सीसी रोड व नाली का औचक निरीक्षण

लालगंज नगर पंचायत: नव निर्मित सीसी रोड व नाली का औचक निरीक्षण

संवाददाता: सदानंद द्विवेदी

लालगंज नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत जलेसरगंज मार्ग स्थित साई की कुटी वार्ड के उदियापुर में आज चेयरपर्सन प्रतिनिधि श्री संतोष द्विवेदी ने नव निर्मित सीसी रोड एवं नाली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा सड़क और नाली निर्माण को लेकर उनकी राय एवं सुझाव प्राप्त किए।

वार्डवासियों ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रशंसा की। इस अवसर पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि श्री संतोष द्विवेदी ने कहा कि नगर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड का समग्र विकास एवं जनसुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे।निरीक्षण के दौरान सभासद श्री हरिशंकर सरोज, अधिवक्ता-पत्रकार श्री शैलेंद्र मिश्र, श्री जगदीश नारायण तिवारी (बबलू) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें थाना बाघराय पुलिस द्वारा 01 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें