मधुपुर में लगी रात्रिकालीन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुन BDO ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

मधुपुर में लगी रात्रिकालीन चौपाल, ग्रामीणों की समस्याएं सुन BDO ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ के मंगरौरा विकासखंड क्षेत्र के मधुपुर गांव में गुरुवार रात पंचायत भवन पर आयोजित रात्रिकालीन चौपाल में खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। चौपाल का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना रहा।

चौपाल में ग्रामीणों ने राशन वितरण, वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क, नाली, खरंजा निर्माण, पेयजल और बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। कई लोगों ने पात्र होने के बावजूद पेंशन और आवास योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की।खंड विकास अधिकारी राजीव पांडेय ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को जांच कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे।

चौपाल के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जागरूक किया। मौके पर निस्तारित होने वाली शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर कार्रवाई सुनिश्चित की गई।इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (ग्राम) सिद्धार्थ कुमार सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी समरजीत भारती, एडीओ संजय सिंह पटेल, विजय राज, लेखपाल ऐनुल हसन सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।ग्रामीणों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि चौपाल में उठाए गए मुद्दों का शीघ्र समाधान होगा और गांव के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।

ये भी पढ़ें लालगंज नगर पंचायत: नव निर्मित सीसी रोड व नाली का औचक निरीक्षण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें