प्रतापगढ़ में मसाला कारोबारियों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 5 नमूने जांच को भेजे गए

प्रतापगढ़ में मसाला कारोबारियों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, 5 नमूने जांच को भेजे गए।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शुक्रवार, 12 जून 2026 को विशेष अभियान चलाकर जिले में मसालों की थोक दुकानों एवं निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान धनिया, मिर्च, हल्दी एवं काली मिर्च सहित कुल 5 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने और उपभोक्ताओं को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्रवाई की जाती रहेगी।

ये भी पढ़ें संगम इंटरनेशनल स्कूल में एनसीसी कैडेट्स को कराया गया योगाभ्यास

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें