मांधाता से दिल्ली तक का सफर हुआ आसान, नई सीधी बस सेवा का हुआ शुभारंभ।

(प्रतापगढ़)मांधाता से दिल्ली तक का सफर हुआ आसान, नई सीधी बस सेवा का हुआ शुभारंभ।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

प्रतापगढ़ । आपको बता दें कि(12 जून 2026)उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के निवासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जनपद प्रतापगढ़ के मांधाता ब्लॉक में स्थित पौराणिक हनुमान मंदिर के पास (Pratapgarh) से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक सीधी बस सेवा की शुरुआत हो गई है, जिससे अब यात्रियों को ट्रेन के टिकट या अन्य साधनों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि इस नई बस सेवा के शुरू होने से मांधाता और आसपास के ग्रामीण इलाकों के लोगों को अब सीधे दिल्ली जाने के लिए कनेक्टिविटी मिल गई है। यह बस सेवा विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद होगी जो रोजगार, शिक्षा या स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अक्सर दिल्ली की यात्रा करते हैं। सुविधाएं सूत्रों के अनुसार, महाकुंभ की तैयारियों और ग्रामीण इलाकों में सुगम परिवहन सुविधा ( चौधरी बस सर्विस) के तहत एसी नई बस मिली हैं। इसी श्रृंखला में मांधाता से दिल्ली के लिए यह बस सेवा शुरू की गई है, जो आरामदायक सफर सुनिश्चित करती है।समय: बस प्रतिदिन दोपहर को मांधाता से प्रस्थान करेगी और अगली सुबह दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा आपको बता दें कि बस सेवा के शुरू होने से स्थानीय निवासियों में खुशी की लहर है। अब उन्हें ट्रेन के लिए पहले इलाहाबाद या लखनऊ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मांधाता से ही सीधे दिल्ली के लिए बस पकड़ना अब मुमकिन हो गया है।

ये भी पढ़ें महिला सहायता प्रकोष्ठ की पहल से 2 परिवार टूटने से बचे

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें