केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष स्वच्छता अभियान

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष स्वच्छता अभियान

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका परिषद बेल्हा द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत कांशीराम कॉलोनी में व्यापक सफाई कार्य कराए गए।नगर पालिका की टीम ने नालियों की सफाई, कूड़े के निस्तारण तथा क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इसके साथ ही संक्रामक रोगों की रोकथाम एवं जनस्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ब्लीचिंग पाउडर और एंटी-लार्वा दवाओं का छिड़काव भी कराया गया।अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य क्षेत्र में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करना तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। नगर पालिका द्वारा विभिन्न वार्डों में भी इसी प्रकार के सफाई एवं स्वच्छता कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें मांधाता से दिल्ली तक का सफर हुआ आसान, नई सीधी बस सेवा का हुआ शुभारंभ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें