प्रतापगढ़ पुलिस में 24 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी दीपक भूकर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।

प्रतापगढ़ पुलिस में 24 पुलिसकर्मियों का तबादला, एसपी दीपक भूकर का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़। जनपद पुलिस में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने 24 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। पत्र संख्या एसटी-टी0-2/2026, दिनांक 11 जून 2026 के तहत यह तबादले तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार 3 उप निरीक्षक, 6 मुख्य आरक्षी, 8 आरक्षी, 1 फालोअर तथा 6 महिला आरक्षियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें एक पुलिसकर्मी को पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि अन्य को नगर, सदर, रानीगंज, कुण्डा, लालगंज और पट्टी क्षेत्र में नई तैनाती दी गई है। तबादला सूची में कई पुलिसकर्मियों को क्षेत्राधिकारी कार्यालय नगर से रानीगंज, सदर से रानीगंज, रानीगंज से नगर, कुण्डा से सदर, लालगंज से रानीगंज तथा पट्टी से रानीगंज सहित विभिन्न स्थानों पर भेजा गया है। एसपी ने सभी संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने तथा अनुपालन आख्या गोपनीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें