रात्रि चौपाल में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

रात्रि चौपाल में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याए

संवाददाता सदानंद द्विवेदी प्रतापगढ़। जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने शुक्रवार को लालगंज तहसील के विकासखंड रामपुर संग्रामगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भटनी में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

चौपाल की शुरुआत में डीएम ने ग्राम पंचायत में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति का ब्यौरा तलब किया और मौके पर मौजूदगी को लेकर पूछताछ की। इसके बाद ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिन पर डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को तलब कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

चौपाल के दौरान डीएम ने छह माह के दो शिशुओं का अपने हाथ से अन्नप्राशन कराया तथा गर्भवती महिलाओं को फल किट वितरित की। उन्होंने आंगनबाड़ी योजना के तहत वितरित होने वाले बेसन पैकेट की गुणवत्ता की जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से केंद्र संचालन, कुपोषण और सुपोषण से जुड़े बिंदुओं पर जानकारी ली और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल के माध्यम से प्रशासन ने ग्रामीणों की समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें