आरडीसी के अंसल कॉम्प्लेक्स में करोड़ों के संभावित राजस्व की ओर सदन का ध्यान आकर्षित, नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने उठाया मुद्दा

आरडीसी के अंसल कॉम्प्लेक्स में करोड़ों के संभावित राजस्व की ओर सदन का ध्यान आकर्षित, नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने उठाया मुद्दा

समवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गाजियाबाद।नगर निगम की बोर्ड बैठक में नामित पार्षद प्रदीप चौधरी ने निगम के राजस्व हितों से जुड़े एक महत्वपूर्ण विषय को प्रमुखता से उठाते हुए राजनगर स्थित आरडीसी के अंसल कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में वर्षों से संचालित दुकानों एवं कार्यालयों के कर निर्धारण का मुद्दा सदन के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से बड़ी संख्या में व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालित होने के बावजूद अनेक इकाइयों का कर निर्धारण नहीं हो सका है, जिससे नगर निगम को राजस्व हानि की संभावना बनी हुई है। प्रदीप चौधरी ने निगम प्रशासन से व्यापक सर्वेक्षण, कर निर्धारण एवं राजस्व वसूली सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि निगम की आय बढ़ने से विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। सदन में उठाए गए इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई पर चर्चा की गई।— प्रदीप चौधरी,नामित पार्षद, नगर निगम गाजियाबाद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें