सिद्धेश्वर नाथ धाम मंदिर के आठवें वार्षिकोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

सिद्धेश्वर नाथ धाम मंदिर के आठवें वार्षिकोत्सव में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
कुंडा, प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा क्षेत्र स्थित मवई जमेठी गांव में विप्र कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री राकेश तिवारी जी के आवास पर आयोजित सिद्धेश्वर नाथ धाम मंदिर के आठवें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर हनुमानगढी अयोध्या के संत श्री राजू दास जी महाराज अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक श्री देवव्रत जी महाराज स्वर्ण आर्मी के अध्यक्ष सर्वेश पांडे जी ब्राह्मण संरक्षक सुरेश पांडे जी राजेश मिश्रा जी सत्यव्रत शुक्ला जी पूर्व ब्लॉक प्रमुख बबलू सिंह कुंडा नगरपंचायत प्रतिनिधि शिवकुमार तिवारी भगवन कुंडा उपाध्यक्ष धवल सिंह जी शिखर न्यूज़ के पत्रकार सुरेश शुक्ला जी पत्रकार पुनीत ओझा जी पत्रकार शिवराम गिरी जी  कुमुदकृष्णा मिश्रा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन किया तथा प्रसाद ग्रहण किये और मंदिर की उन्नति और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने सिद्धेश्वर नाथ धाम मंदिर को आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बताते हुए इसके आठ वर्षों की सफल यात्रा पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही मंदिर के विकास एवं धार्मिक गतिविधियों के निरंतर विस्तार की कामना की गई।
इस अवसर पर उपस्थित होने वालों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। पूरे आयोजन का वातावरण भक्तिमय रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के जयकारों के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें