पुलिस आधुनिकीकरण एवं स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल -विवेचना अधिकारियों को 932,आधुनिक टैबलेट उपलब्ध कराए गए
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर





पुलिस आयुक्त महोदय श्री जे०रविन्द्र गौड़, द्वारा गाजियाबाद के थानों में नियुक्त कुल 932 विवेचकों को टैबलेट उपलब्ध कराए गए।कमिश्नर रेट गाजियाबाद द्वारा पुलिस आधुनिकीकरण, विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयनद्ध निस्तारण तथा स्मार्ट पुलिसिंग को सुदृढ़ चनाने हेतु एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में सभी थानों के विवेचना अधिकारियों को अत्याधुनिक टैबलेट उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।इस कदम से न केवल विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयचद्ध निस्तारण सुनिक्षित होगा, बल्कि स्मार्ट पुलिसिंग को भी नई मजबूती मिलेगी। साथ ही, भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) जैसे नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में भी यह तकनीकी सुविधा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अपेक्षित लाभः-कागजी कार्यवाही में उल्लेखनीय कमी,विवेचना की गुणवत्ता एवं गति में सुधार लम्बित मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित,पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी, प्रभाची एवं नागरिक केंद्रित बनाना।कमिश्नरेट गाजियाबाद के थानों में नियुक्त कुल 932 विवेचकों को टैबलेट उपलब्ध कराए गए।कमिश्ररेट गाजियाबाद का यह कदम पुलिसिंग में तकनीकी नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण है, जो आने वाले समय में अपराध नियंत्रण और न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाएगा।गाजियाबाद पुलिस नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आधुनिक तकनीक का उपयोग कर हम न केवल विवेखना की गुणवत्ता बढ़ा रहे हैं, बल्कि पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बना रहे हैं। यह पहल पुलिस और जनता के वीच विद्धास को और मजबूत करेगी।












