मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ सटीक, 5 मिनट बाद ही शुरू हुआ आंधी-तूफान और बारिश

मौसम विभाग का अलर्ट साबित हुआ सटीक, 5 मिनट बाद ही शुरू हुआ आंधी-तूफान और बारिश

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।मौसम विभाग की चेतावनी के कुछ ही मिनट बाद जिले में मौसम ने अचानक करवट ले ली। अलर्ट जारी होने के लगभग पांच मिनट बाद ही तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ।

तेज हवाओं के बीच बाबा बेलखरनाथ धाम बाबा बेलखरनाथ धाम परिसर में स्थापित 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर गिर गया। ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से वहां खड़ी दो मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई स्थानों पर पेड़ों की शाखाएं टूटकर गिरने की भी सूचना है। सूचना मिलते ही संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों तथा बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है। वहीं, ट्रांसफार्मर गिरने से प्रभावित हुई विद्युत आपूर्ति को जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।

ये भी पढ़ें मुख्य विकासअधिकारी,भालचंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में सीएम युवा योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर,मिशन शक्ति अभियान 6.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक। एवं श्रीमती मनीषा सिंह द्वारा वन स्टॉप सेंटर, सेक्टर-62 नोएडा पर संरक्षण प्राप्त कर रही बालिकाओं को उपहार दिया

श्री ऋजुल, पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन जोन, सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन श्री अतुल कुमार सिंह, थाना प्रभारी टीला मोड़, थाना प्रभारी शालीमार गार्डन द्वारा भारी पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र अंतर्गत पैदल गस्त