दुग्ध उत्पादन एवं आय वृद्धि के लिए सुनहरा अवसर, मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत गौपालक कर सकते हैं आवेदन,स्वदेशी गौवंश संरक्षण और गौपालकों की आर्थिक समृद्धि के लिए 80 हजार रुपये तक का अनुदान

दुग्ध उत्पादन एवं आय वृद्धि के लिए सुनहरा अवसर, मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत गौपालक कर सकते हैं आवेदन,स्वदेशी गौवंश संरक्षण और गौपालकों की आर्थिक समृद्धि के लिए 80 हजार रुपये तक का अनुदान

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 12 जून, 2026दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के अंतर्गत गौपालकों को उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों की इकाई स्थापित करने के लिए शासन द्वारा अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक/नोडल अधिकारी गौतमबुद्धनगर अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को दो उन्नत नस्ल की स्वदेशी गायों की इकाई स्थापित करने पर स्थापना लागत का 40 प्रतिशत अथवा अधिकतम 80 हजार रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य प्रदेश में स्वदेशी गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन करना, दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करना है। यह योजना प्रदेश के सभी 75 जनपदों में संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत बाह्य प्रदेशों से गिर, साहीवाल, थारपारकर एवं हरियाणा नस्ल की उन्नत स्वदेशी गायों के क्रय पर अनुदान प्रदान किया जाएगा। क्रय की जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यांत की होनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि योजना में महिला दुग्ध उत्पादकों/गौपालकों को विशेष प्राथमिकता देते हुए कुल निर्धारित लक्ष्य का 50 प्रतिशत चयन महिलाओं के लिए सुनिश्चित किया गया है। इस योजना के तहत ने इच्छुक लाभार्थियों से आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल https:// nandbabadugdhmission.up.gov.in⁠ पर ऑनलाइन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा 10 जुलाई 2026 तक आवेदन किए जा सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं पात्रता संबंधी जानकारी पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदन हेतु इच्छुक गौपालक दुग्ध उत्पादक https://nandbabadugdhmission.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है ।गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें