बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक अपराध के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी एवं बाल विवाह उन्मूलन के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। शुक्रवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष, जिला बाल संरक्षण अधिकारी, चाइल्ड हेल्पलाइन टीम तथा पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, दुकानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जांच एवं जागरूकता अभियान संचालित किया।
अभियान के दौरान लोगों को बाल श्रम उन्मूलन, मानव तस्करी रोकथाम एवं बाल भिक्षावृत्ति के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। विभिन्न स्थानों पर बैनर लगाकर बच्चों के अधिकारों एवं उनके संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि बच्चों का स्थान कार्यस्थलों पर नहीं बल्कि विद्यालयों में है।
“बचपन बचाओ, शिक्षा दिलाओ” तथा “पढ़ेगा भारत तभी तो आगे बढ़ेगा भारत” जैसे संदेशों के माध्यम से नागरिकों को बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा का महत्व बताया गया। साथ ही शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। संयुक्त टीम ने लोगों को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1098, 112, 181, 108 तथा 1076 की जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इन सेवाओं का उपयोग करने की अपील की। अधिकारियों ने दुकानदारों एवं व्यापारियों से अनुरोध किया कि वे 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को अपने प्रतिष्ठानों पर रोजगार न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि बाल श्रम कानूनन अपराध है और इससे बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। टीम ने कहा कि बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम एवं मानव तस्करी जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है। यदि कहीं कोई बच्चा भिक्षावृत्ति करता हुआ, बाल श्रम में संलिप्त या शोषण का शिकार दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग अथवा हेल्पलाइन नंबरों पर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें