केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकास भवन सभागार में मीडिया संवाद आयोजित।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 13 जून 2026। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विकास भवन सभागार में मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मयंकेश्वर शरण सिंह ने की।मीडिया संवाद के दौरान केंद्र सरकार द्वारा पिछले 12 वर्षों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों तथा आम जनता के हित में किए गए महत्वपूर्ण प्रयासों की जानकारी मीडिया प्रतिनिधियों के समक्ष प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों, विकास परियोजनाओं और जनहितकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।इस अवसर पर अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही तथा सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
ये भी पढ़ें हत्या के प्रयास के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार












