भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष, श्याम टेलर आज इंदौर दौरे पर:-राजवाड़ा से गांधी हाल तक साइकिल रैली और पौधारोपण अभियान में होंगे शामिल।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष, श्याम टेलर आज इंदौर दौरे पर:-राजवाड़ा से गांधी हाल तक साइकिल रैली और पौधारोपण अभियान में होंगे शामिल।

संवाददाता संतोष यादव।

इंदौर मैं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर आज इंदौर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इंदौर भाजपा द्वारा, (एक पेड़ मां के नाम) अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथान जागरूकता रैली निकालेगी। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और भाजयुमो नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने बताया कि श्याम टेलर सुबह 7:00 बजे राजवाड़ा पहुंचेंगे वहां मां अहिल्यादेवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद राजवाड़ा से गांधी हॉल तक साइकिल के माध्यम से रैली निकाली जाएगी। गांधी हाल पहुंचकर पौधा रोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसके बाद में मीसाबंदी के परिवार से करेंगे मुलाकात एवं शाम 4:00 बजे भाजपा कार्यालय में भाजयुमो की संगठनात्मक बैठक में शामिल हों कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों से संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें