दैनिक भास्कर सोलर एक्सपो में भारी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बढ़ते बिजली बिल और स्वच्छ ऊर्जा के विकल्प जानने मैं लोगों ने दिखाई रुचि।
संवाददाता संतोष यादव।
इंदौर के अभय प्रसाल में आयोजित दैनिक भास्कर, सोलर एक्सपो 2026 के भारी भीड़ उमर रही है। शहर और आसपास के क्षेत्र से कई लोगो ने सोलर ऊर्जा से जुड़ी नई तकनीकों उत्पादों और सेवाओं मैं खास रुचि दिखाई है। तीन दिवसीय चलने वाले आयोजन में अलग-अलग स्टालों पर सोलर, पैनल, बैटरी, इनवर्टर्स, स्टोरेज सिस्टम और रूफ टॉप सोलर से जुड़ी आधुनिक सामानों की जानकारी दी गई। टेक्स्पो का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ जिसमें कंपनी से आए प्रतिनिधियों ने आंगनतुको से बातचीत कर घरों दुकानों और संस्थानों में सोलर सिस्टम लगाने की संभावनाओं पर चर्चा की। 14 जून तक चलने वाले इस एक्सपो में सौर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी देश प्रदेश की प्रमुख कंपनियां अपनी नवीनतम तकनीकों उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रही है।












