एटा में प्रवक्ता परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने परखे सुरक्षा इंतजाम

एटा में प्रवक्ता परीक्षा को लेकर हाई अलर्ट, एसपी सिटी ने परखे सुरक्षा इंतजाम

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए एटा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में एसपी सिटी श्वेताभ पाण्डेय ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों, जैमर और अन्य सुरक्षा संसाधनों की गहन जांच की गई। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी सिटी ने परीक्षा केंद्रों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, बाहरी व्यक्तियों की जांच करने तथा परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नकल संबंधी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस और प्रशासन द्वारा परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं, जिससे अभ्यर्थी निर्भय होकर परीक्षा दे सकें। एटा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा अवधि के दौरान जिले में सतर्क निगरानी जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें