एटा: हरचंदपुर के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर घायल, पहचान में जुटी पुलिस
जिला संवादाता काव्यांश रावत
एटा के थाना मलावन क्षेत्र में हाईवे पर गांव हरचंदपुर के समीप एक तेज रफ्तार बाइक ने करीब 75 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड भेजा गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
फिलहाल घायल बुजुर्ग की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी शिनाख्त कराने और परिजनों का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।
यह हादसा थाना मलावन क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर गांव हरचंदपुर के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट, वीडियो वायरल












