थाना लालगंज पुलिस को बड़ी सफलता: शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रतापगढ़ (सदानंद द्विवेदी): लालगंज कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के मामले में एक बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ा सफलता हासिल की है।थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार के निर्देशन में उप निरीक्षक बनवारी लाल अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त थाना क्षेत्र के गोसाई का पुरवा तिराहे के पास मौजूद है।सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। देख कर आरोपी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तेज़ रफ्तार से पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी सौरभ वर्मा को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।पुलिस का कहना है कि आगामी दिनों में मामले की आगे की जांच जारी रहेगी और समाज से ऐसे दुराचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा!
ये भी पढ़ें जनपद में अपराधिक क्रियाकलापों में संलिप्त ,हिस्ट्रीशीटर हुआ गिरफ्तार












