बेलखरनाथ धाम जाते समय दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर

बेलखरनाथ धाम जाते समय दर्दनाक सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर ।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़ के बेलखरनाथ धाम क्षेत्र में रविवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। दर्शन के लिए जा रहे बाइक सवार दो युवकों को यहियापुर मोड़ के पास एक ई-रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों की पहचान कंधई थाना क्षेत्र के नावलपुर निवासी मुकेश पांडे (24) तथा नगर कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुर गोड़े निवासी आकाश पांडे (25) के रूप में हुई है। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी देवेंद्र पाठक ने मानवता का परिचय देते हुए दोनों घायलों को निजी वाहन से सीएचसी बेलखरनाथ पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि मुकेश पांडे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

2 घंटे तक नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस।

घटना के बाद रेफर किए जाने के बावजूद करीब दो घंटे तक 108 एम्बुलेंस नहीं पहुंची, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। आखिरकार परिजन दोनों घायलों को निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज लेकर गए।स्थानीय लोगों ने आपातकालीन एम्बुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों से जांच और सुधार की मांग की है।प्रतापगढ़ में स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था पर फिर उठे सवाल, जबकि दो युवकों की जिंदगी अब अस्पताल में इलाज पर टिकी है।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में पेयजल और स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें