मतदाता सूची से नाम कटने पर बेलखरनाथ धाम ब्लॉक में हंगामा, ग्रामीणों ने जड़ा ताला।

मतदाता सूची से नाम कटने पर बेलखरनाथ धाम ब्लॉक में हंगामा, ग्रामीणों ने जड़ा ताला।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

प्रतापगढ़ के विकासखंड बाबा बेलखरनाथ धाम में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब ग्राम पंचायत खूंझीकला के ग्रामीणों ने मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय के गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्ष 2025 की पंचायत निर्वाचन नामावली में उनके नाम दर्ज थे, लेकिन वर्ष 2026 की अंतिम मतदाता सूची से बिना सूचना उनके नाम हटा दिए गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने ब्लॉक परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए प्रशासन और निर्वाचन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि नाम कट जाने से वे अपने मतदान के संवैधानिक अधिकार से वंचित हो गए हैं। सूचना मिलते ही दिलीपपुर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद ब्लॉक गेट का ताला खुलवाया गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रतापगढ़ तथा राज्य निर्वाचन आयोग से मामले की जांच कर पात्र। मतदाताओं के नाम पुनः सूची में जोड़ने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें