12 साल बेमिसाल प्रतापगढ़ में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का सफल समापन

12 साल बेमिसाल प्रतापगढ़ में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का सफल समापन

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।

भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का सफल समापन। प्रतापगढ़ जनपद के सभी विकास खंडों में आयोजित तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर जनप्रतिनिधियों एवं आमजन ने पहुंचकर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, शिक्षा, सामाजिक कल्याण समेत विभिन्न विभागों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया। मेले में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी योजनाओं की जानकारी हासिल की। प्रशासन ने इसे जनहित और जागरूकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया, जिससे पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें