मुरारमऊ में महिला पर जानलेवा हमला, सिर में लगे टांके; तीन लोगों पर मारपीट का आरोप

मुरारमऊ में महिला पर जानलेवा हमला, सिर में लगे टांके; तीन लोगों पर मारपीट का आरोप

डिप्टी स्टेट ब्यूरो चीफ धर्मेंद्र चौहान

ऊंचाहार, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के मुरारमऊ गांव में एक महिला पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता दीपिका शुक्ला पत्नी गिरजाशंकर शुक्ला ने थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में गांव के ही कल्पना शुक्ला पत्नी विजय शंकर शुक्ला, विजय शंकर शुक्ला पिता विंदेश्वरी शुक्ला पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपियों ने लाठी, डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। गंभीर चोट लगने के कारण महिला के सिर में टांके भी लगाए गए हैं। घायल महिला का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। पीड़िता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि घटना के बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। महिला ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें