मोहनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सांपों का डेरा, मरीज और कर्मचारी दहशत में

मोहनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सांपों का डेरा, मरीज और कर्मचारी दहशत में

मंडल संवाददाता अमित चौहान

मोहनपुरा/कासगंज। कस्बा मोहनपुरा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में इन दिनों सांपों का आतंक देखने को मिल रहा है। अस्पताल परिसर में पेड़ों और झाड़ियों पर कई फीट लंबे सांप दिखाई दे रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों, मरीजों और तीमारदारों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में झाड़ियां और पेड़ होने के कारण सांप लगातार नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने बताया कि सांप पेड़ों की शाखाओं पर लटकते हुए देखे गए हैं, जबकि कुछ सांप जमीन पर भी घूमते दिखाई दिए। इससे अस्पताल आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि परिसर में साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई न होने के कारण सांपों का बसेरा बन गया है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि जल्द से जल्द परिसर की सफाई कराकर कीटनाशक एवं सर्परोधी दवाओं का छिड़काव कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके। अस्पताल आने वाले मरीजों ने भी चिंता जताते हुए कहा कि उपचार के लिए आने के दौरान उन्हें हर समय सांपों का डर बना रहता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर अस्पताल परिसर को सुरक्षित बनाने की मांग की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें