संग्रामगढ़, प्रतापगढ़: जमीन कब्जे और धमकी का आरोप, परिवार ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

संग्रामगढ़, प्रतापगढ़: जमीन कब्जे और धमकी का आरोप, परिवार ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

प्रतापगढ़ जिले के थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवादा खुर्द में जमीन विवाद को लेकर तनाव का मामला सामने आया है। गांव निवासी अजय तिवारी पुत्र रामसुंदर तिवारी ने संग्रामगढ़ थाने में प्रार्थना पत्र देकर पड़ोसी संकटा प्रसाद मिश्रा और उनके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

अजय तिवारी का आरोप है कि संकटा प्रसाद मिश्रा और उनके परिजन लगातार उनकी जमीन की तरफ अतिक्रमण कर रहे हैं। विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती है।

17 जून की घटना

प्रार्थना पत्र के अनुसार, 17/06/2026 को सुबह लगभग 9 बजे संकटा प्रसाद मिश्रा के चार पुत्र – अविनाश, अमित, अवनीश और आशुतोष – उनके घर के सामने पहुंचे और खेत काटने लगे। उस समय अजय घर पर नहीं थे, केवल उनके माता-पिता और बहन मौजूद थीं। बहन द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने अशोभनीय गालियां दीं और “JCB लगाकर पूरी तरफ से कटवा दूंगा” कहकर धमकी दी।

डर के कारण परिवार ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के आने की खबर सुनते ही सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

अजय तिवारी ने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया कि आरोपियों के पास लाइसेंसी बंदूक है, जिससे वे गांव के लोगों को डराते-धमकाते रहते हैं। इसी वजह से कोई खुलकर विरोध नहीं कर पाता। उन्होंने खुद और परिवार के लिए जान-माल की सुरक्षा की मांग की है और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

अपडेट..

दूसरे पक्ष का पक्ष:

अमित मिश्रा ने फोन पर बताया कि 17 जून को कथित घटना के समय वह किसी अन्य मामले में न्यायालय में उपस्थित थे और मौके पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने आरोपों का खंडन करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

नोट: इस समाचार में प्रकाशित आरोप शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र एवं संबंधित पक्षों के बयानों पर आधारित हैं। दैनिक चक्र स्वतंत्र रूप से आरोपों की पुष्टि नहीं करता है। मामले की जांच संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर की जा रही है। दूसरे पक्ष का पक्ष भी समाचार में शामिल किया गया है। जांच एवं न्यायिक प्रक्रिया में सामने आने वाले तथ्य ही अंतिम माने जाएंगे।

ये भी पढ़ें मोहनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सांपों का डेरा, मरीज और कर्मचारी दहशत में

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें