मरथरा चौकी पहुंचे एसएसपी, पुलिस व्यवस्था और जनशिकायत निस्तारण का लिया जायजा।

मरथरा चौकी पहुंचे एसएसपी, पुलिस व्यवस्था और जनशिकायत निस्तारण का लिया जायजा।

संवाददाता अमन अहमद।

एटा। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन ने सोमवार को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित मरथरा पुलिस चौकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव तथा कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। एसएसपी ने चौकी परिसर, कार्यालय, बैरक और मैस का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं अनुशासन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि चौकी परिसर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखा जाए तथा ड्यूटी के दौरान पूरी सतर्कता बरती जाए। निरीक्षण के दौरान आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों, महिला संबंधी मामलों एवं अन्य जनशिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। डॉ. इलामारन ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण समाधान पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास किया जाए। उन्होंने चौकी में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी जांची और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का अवलोकन कर उन्हें नियमित रूप से अद्यतन रखने पर जोर दिया गया। एसएसपी ने पुलिसकर्मियों को आमजन के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार अपनाने की सीख दी। औचक निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें