मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो और ईको कार की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, आठ घायल

मैनपुरी में दर्दनाक सड़क हादसा: ऑटो और ईको कार की आमने-सामने भिड़ंत, एक की मौत, आठ घायल

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जिले के किशनी थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कमल सुधा पेट्रोल पंप के सामने ऑटो और ईको कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही किशनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सैफई पीजीआई रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और लोगों ने सड़क पर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें