मिरहची में तेज रफ्तार कार से टकराई नीलगाय, मौके पर मौत; कार सवार सुरक्षित, वाहन क्षतिग्रस्त

मिरहची में तेज रफ्तार कार से टकराई नीलगाय, मौके पर मौत; कार सवार सुरक्षित, वाहन क्षतिग्रस्त

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद के थाना मिरहची क्षेत्र में बुधवार सुबह कासगंज रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव सिरसा टीपू नहर के समीप सड़क पार कर रही नीलगाय एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोग सुरक्षित बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब छह बजे एटा से कासगंज की ओर जा रही कार अचानक सामने आई नीलगाय से टकरा गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और गौ सेवकों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गौ सेवक हीरालाल सनातनी, मनजीत सनातनी, कमलेश सनातनी, वरुण सनातनी और नितिन सनातनी समेत अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान के सहयोग से नीलगाय के शव को सड़क से हटाया गया और जेसीबी की मदद से उसका विधि-विधान से अंतिम संस्कार कराया गया।
गौ सेवक नितिन सनातनी ने वाहन चालकों से सड़क पर विशेष सावधानी बरतने और नियंत्रित गति से वाहन चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया और कार सवारों की जान बच गई। हादसे के बाद वाहन चालक अपनी क्षतिग्रस्त कार लेकर वहां से रवाना हो गए। कार को हजारों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें