विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजा विकास और विश्वास का शंखनाद

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में गूंजा विकास और विश्वास का शंखनाद

मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल, विकास और जनकल्याण की नई इबारत लिख रहा भारत – संतोष पाण्डेय, विजय बघेल और दयालदास बघेल ने रखा विकसित राष्ट्र का विजन

जिला संवाददाता : ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और देश की विकास यात्रा को गति देने के उद्देश्य से वृद्धजन सभागार में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में विकास, सुशासन और जनकल्याण का संदेश पूरे जोश और उत्साह के साथ गूंजा। सम्मेलन में केंद्र सरकार की उपलब्धियों, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा विकसित राष्ट्र निर्माण के लक्ष्य पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संतोष पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। गरीब कल्याण, डिजिटल क्रांति, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए गए प्रयासों ने देश को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प अब केवल सपना नहीं बल्कि साकार होती हुई राष्ट्रीय प्रतिबद्धता है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के “12 साल बेमिसाल” कार्यकाल में देश ने विकास, सुशासन और जनविश्वास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है, जिससे आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है। मंत्री दयालदास बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की सेवा और प्रदेश के सर्वांगीण विकास को गति देना है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था के कारण विकास कार्यों में अभूतपूर्व तेजी आई है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता की सक्रिय सहभागिता और सहयोग से विकसित भारत का सपना शीघ्र ही साकार होगा। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रबुद्धजनों ने विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर भी सारगर्भित चर्चा हुई।कार्यक्रम में प्रभारी हर्षिता पाण्डेय, जिला अध्यक्ष अजय साहू, विधायक दीपेश साहू, ईश्वर साहू, कार्यक्रम प्रभारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी, किसान नेता हर्ष तिवारी, संजीव तिवारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें