भयहरणनाथ धाम की प्रबन्ध समिति का पुनर्गठन फरवरी 2027 में

भयहरणनाथ धाम की प्रबन्ध समिति का पुनर्गठन फरवरी 2027 में

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

रविवार 21 को संस्थान की बैठक में सदस्यता अभियान व मतदाता सूची पर होगी चर्चा समीपवर्ती ग्रामों में गठित सामाजिक विकास केंद्र का जुलाई माह में होगा नवीनीकरण सबके लिए खुला है मंदिर है यह हमारा- समाज शेखर

प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरणनाथ धाम में प्रबन्ध संस्था भयहरणनाथ धाम क्षेत्रीय विकास संस्थान के प्रबन्ध समिति का पुनर्गठन नियमानुसार फरवरी 2027 में होगा। उससे पूर्व सदस्यता अभियान चला कर अधिक से अधिक धर्मावलंबियों को जोड़ा जायेगा तदोपरांत अंतिम सदस्यता सूची का प्रकाशन वार्षिक अधिवेशन से पूर्व पूर्ण किया जायेगा। 2017 में धाम के प्रतापगढ़ व प्रयागराज जनपदों के समीपवर्ती ग्रामों में बने सामाजिक विकास केंद्रो का पुनर्गठन जुलाई माह में अभियान चलाकर पूर्ण किया जायेगा।

 

यह जानकारी देते हुए धाम के महासचिव समाज शेखर ने बताया कि भयहरणनाथ धाम की प्रबन्ध संस्था का नियमित चुनाव फरवरी 2027 में सभी नियमो का पालन करते हुए निष्पक्ष होगा। चुनाव से पूर्व सभी औपचारिकताएं पूर्ण की जायेगी। उन्होंने बताया कि प्रबन्ध संस्था के पंजीकरण के 20 वर्ष फरवरी 2027 में पूर्ण होंगे ऐसे में जन सहयोग और लोक भागीदारी को बढ़ावा देने हेतु अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़ा जायेगा। सबके लिए खुला है मंदिर यह है हमारा ध्येय वाक्य ही प्रबन्ध संस्था व क्षेत्रीय समाज का उदेश्य है। 21 जून रविवार को धाम में कब्जा मुक्ति हेतु आयोजित 15 वें सामाजिक सत्याग्रह के पश्चात प्रबन्ध संस्थान के साथ इन मुद्दों पर चर्चा करके आवश्यक निर्णय लिए जायेंगे। वही 2023 में पुनर्गठित मंदिर व मेला उप समितियों के सक्रियता, पुनर्गठन की आवश्यकता के साथ अधिकमास मेले की समीक्षा भी होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें