मुहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, पीस कमेटी बैठक में शांति व्यवस्था पर जोर
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने की।बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न समुदायों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने परंपरागत जुलूस मार्गों का पालन सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।पुलिस एवं प्रशासन ने नागरिकों से आपसी समन्वय और भाईचारे के साथ मुहर्रम मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्पष्ट कहा कि शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मुहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी।
ये भी पढ़ें गैंगस्टर मो. इलियास की 20 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस की बड़ी कार्रवाई












