‎गैंगस्टर मो. इलियास की 20 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

‎गैंगस्टर मो. इलियास की 20 लाख की संपत्ति कुर्क, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के आरोपी मो. इलियास पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गैंग सदस्य मो. इलियास की करीब 20 लाख रुपये मूल्य की अवैध चल एवं अचल संपत्ति कुर्क की गई।पुलिस के अनुसार, कुर्क की गई संपत्तियों में महिंद्रा TUV 300 कार (UP 72 AY 1372) जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख रुपये है तथा किसान ग्रामोद्योग, चिलबिला जिसकी अनुमानित कीमत 14 लाख रुपये है, शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट के तहत यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों का कहना है कि अभियुक्त द्वारा आपराधिक गतिविधियों से अर्जित अवैध धन से संपत्तियां बनाई गई थीं, जिन्हें धारा 14(1) उत्तर प्रदेश गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें प्रेमी से शादी की मांग को लेकर कोर्ट परिसर की पानी टंकी पर चढ़ी युवती, एक घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें