प्रेमी से शादी की मांग को लेकर कोर्ट परिसर की पानी टंकी पर चढ़ी युवती, एक घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

प्रेमी से शादी की मांग को लेकर कोर्ट परिसर की पानी टंकी पर चढ़ी युवती, एक घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ न्यायालय परिसर में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती प्रेमी से शादी कराने की मांग को लेकर पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई। करीब एक घंटे तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई और प्रशासन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात क्षेत्र के कारीघाटन गांव निवासी युवती ने चार महीने पहले अपने प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी मामले में आरोपी युवक जेल गया था और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ है। अब युवती उसी युवक से शादी कराने की मांग पर अड़ गई।सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची। युवती ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए और अब शादी से इनकार कर रहा है। काफी देर तक चली समझाइश के बाद पुलिस और फायर सर्विस की संयुक्त टीम ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया।घटना के दौरान न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी। फिलहाल युवती सुरक्षित है और पुलिस पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें