कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़, 18 जून 2026। कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान पहुंचे सभी शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें खुशियों के बीच मनाया गया श्रेया का जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता












