खुशियों के बीच मनाया गया श्रेया का जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता

खुशियों के बीच मनाया गया श्रेया का जन्मदिन, शुभकामनाओं का लगा तांता

जिला संवाददाता ताम्रध्वज साहू

बेमेतरा। परिवार की लाडली और सबकी चहेती श्रेया का जन्मदिन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने श्रेया को जन्मदिन की बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। जन्मदिन समारोह में केक काटकर खुशियां साझा की गईं। परिवारजनों ने श्रेया के जीवन में सफलता, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उसे आशीर्वाद दिया। पूरे आयोजन में उत्सव का माहौल रहा और सभी ने श्रेया के साथ इस खास दिन को यादगार बनाया। इस अवसर पर दादा चंद्रिका प्रसाद साहू दादी संतोषी साहू पापा संजय साहू मम्मी सनत साहू चाचा ताम्रध्वज साहू चाची मोनिका साहू भाई वासु साहू समर्थ साहू सहित परिवार के सभी सदस्यों ने श्रेया को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह जीवन में नई ऊंचाइयों को छुए और अपने माता-पिता तथा परिवार का नाम रोशन करे।
“प्यारी श्रेया, तुम्हारे जीवन का हर पल खुशियों से भरा रहे, हर सपना साकार हो और सफलता सदैव तुम्हारे कदम चूमे। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं।”

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें