अलीगंज में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, चार आरोपी गिरफ्तार, ₹15,840 और ताश की गड्डी बरामद

अलीगंज में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, चार आरोपी गिरफ्तार, ₹15,840 और ताश की गड्डी बरामद

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। जनपद में अवैध जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 15,840 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक एटा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान अलीगंज पुलिस ने सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान चारों आरोपियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना अलीगंज में मुकदमा संख्या 139/2026 के तहत जुआ अधिनियम की धारा 13 में मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें