प्राकृतिक खेती कार्यशाला में पहुंचे प्रभारी मंत्री, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नौनिहालों को कराया खीर पान

प्राकृतिक खेती कार्यशाला में पहुंचे प्रभारी मंत्री, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व नौनिहालों को कराया खीर पान

जिला संवादाता काव्यांश रावत एटा। जनपद में कृषि विभाग द्वारा आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला में प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत ने जनेश्वर मिश्र हाल पहुंचकर किसानों से संवाद किया और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया।
इस अवसर पर कृषि विभाग के साथ-साथ बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रभारी मंत्री कैलाश राजपूत ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई तथा छोटे बच्चों को खीर पान कराकर पोषण संबंधी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।

मंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानों की लागत कम होगी और भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। वहीं विभागीय अधिकारियों ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

ये भी पढ़ें उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा नोएडा जिलाधिकारी मेंघा रूपम के निर्देश पर ,जनपद वासियों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु जनपद का खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग एक्शन में दूध एवं दूध उत्पादों के 07 नमूने जांच हेतु

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें